सुंब: (MIE) सुंब की छात्राओं ने राजौरी में आयोजित डिवीजन स्तर की Wrestling प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा अदिति सरमाल ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया, जबकि तिशिका राजपूत ने रजत पदक (Silver Medal) जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
यह इंटर-डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल टूर्नामेंट युवा सेवा एवं खेल निदेशालय (Directorate of Youth Services and Sports) द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें छात्राओं ने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से उपलब्धि हासिल की।
दोनों छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
अदिति सरमाल और तिशिका राजपूत की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।