सांबा/हिरानगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर में पुलिस ने पशु तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक कैंटर / ट्रक में बेरहमी से लदे हुए गोवंश को बरामद किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार SHO हिरानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर कैंटर को रोककर तलाशी ली, जिसमें कई पशु ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
पिछले दो दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई -
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पिछले 48 घंटों में पशु तस्करी के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
बरामद पशुओं को सुरक्षित गौशाला में भेजा गया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।