सांबा, 7 अक्टूबर 2026: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 49 IAS और JKAS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल के तहत डॉ. रूपेश कुमार (IAS) को सांबा जिले का नया उपायुक्त (DC) नियुक्त किया गया है। वहीं, सांबा की मौजूदा उपायुक्त आयुषी सूदन (IAS) का तबादला जम्मू नगर निगम (JMC) की आयुक्त के पद पर किया गया है।
GDC Samba में नई टीम का गठन, Pankaj Sharma बने President
JKNSCU की तरफ से GDC Samba के अध्यक्ष बनाए गए पंकज शर्मा। सांबा: GDC Samba में नई टीम के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस टीम में पंकज शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सचिन सिंह को उपाध्यक्ष, अमन सिंह को उपाध्यक्ष, तरुण सिंह को कार्यकारी सदस्य तथा हर्ष बडयाल को सचिव बनाया गया है। नई टीम के गठन के साथ सभी पदाधिकारियों से कॉलेज के विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को उठाने और छात्र हितों के लिए काम करने की उम्मीद की जा रही है। नई टीम के पदाधिकारी इस प्रकार हैं: पंकज शर्मा — अध्यक्ष (President) सचिन सिंह — उपाध्यक्ष (Working President) अमन सिंह — उपाध्यक्ष (Vice President) तरुण सिंह — कार्यकारी सदस्य (Executive) हर्ष बडयाल — सचिव (Secretary) नई टीम के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे विद्यार्थियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं और कॉलेज में छात्र हितों से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाएं